{"_id":"5f1732248ebc3e63ac0479ca","slug":"pay-on-time-or-be-ready-for-action-dm-bijnor-news-mrt4923849148","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से भुगतान करें या कार्रवाई के लिए रहें तैयार:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से भुगतान करें या कार्रवाई के लिए रहें तैयार:डीएम
विज्ञापन
समय से भुगतान करें या कार्रवाई के लिए रहें तैयार : डीएम
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने गन्ना भुगतान की समीक्षा बैठक की। पिछले सप्ताह के लक्ष्य के अनुसार भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अगले सप्ताह लक्ष्य के अनुसार भुगतान न करने वाली मिलों के अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
धामपुर मिल ने 20 करोड़ के सापेक्ष 12.45 करोड़, स्योहारा ने 12 के मुकाबले 28.95, बिलाई ने दस के सापेक्ष 6.30, बहादरपुर व बुंदकी ने पांच पांच करोड़ के भुगतान के सापेक्ष जीरो, बरकातपुर मिल ने सात के मुकाबले 7.28, चांदपुर ने चार के मुकाबले 3.53, बिजनौर ने चार के मुकाबले 4.10 व नजीबाबाद ने पांच के मुकाबले केवल 1.90 करोड़ का ही भुगतान किया। 75 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 65.91 करोड़ का भुगतान हुआ। डीएम ने कहा कि गन्ना भुगतान कराने के लिए शासन बहुत सख्त है। किसानों के गन्ना भुगतान में बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिल समय से भुगतान करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस सप्ताह के लिए धामपुर व स्योहारा मिल को 15-15 करोड़, बिलाई, बहादरपुर, बुंदकी व बरकातपुर मिल को दस दस करोड़, चांदपुर, बिजनौर व नजीबाबाद मिल को पांच पांच करोड़ के भुगतान का लक्ष्य दिया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, धामपुर मिल के एमआर खान, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा, परोपकार सिंह, इसरार अहमद, प्रवीण सिंह, बलवंत सिंह, एसएस ढाका, अजय ढाका आदि मौजूद रहे।