फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paste the notice by taking attachment action

Bijnor News: कुर्की की कार्रवाई कर नोटिस चस्पा किया

Sun, 06 Aug 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paste the notice by taking attachment action
मंडावली सैदू में हत्या के मामले में फरार चल रही संजीदा के घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। स्रोत प
बिजनौर, गजरौला शिव। चार माह से हत्या के मामले में फरार चल रही एक महिला पर एसपी ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बिजनौर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए गांव में मुनादी कराकर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। हत्या के आरोप में सगीर की पत्नी संजीदा फरार हो गई थी। हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के गांव मंडावली सैदू में 24 अप्रैल 2023 शुक्रवार नमाज पढ़कर घर आए सगीर उर्फ छंगा की मात्र सौ रुपए को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी थी। सगीर उर्फ छंगा की पत्नी हनीफा वह लड़की साबरा को भी सगीर पक्ष ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में सगीर उसका लड़के फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जबकि उसकी पत्नी संजीदा फरार हो गई थी। संजीदा चार माह से फरार चल रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने हत्या के मामले में फरार संजीदा पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह व हल्का दरोगा मोहम्मद कय्यूम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए गांव में मुनादी कर संजीदा के घर पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस हत्या के मामले में फरार संजीदा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed