फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passengers stranded in transport services of two states

दो प्रदेशों की परिवहन सेवाओं में फंसे यात्री

Sun, 06 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers stranded in transport services of two states
नजीबाबाद सीमा पर उत्तराखंड के कोटावाली बॉर्डर पर बस में सवार होते यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
दो प्रदेशों की परिवहन सेवाओं में फंसे यात्री
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। उत्तराखंड सीमा पर स्थित नजीबाबाद तहसील के यात्रियों को हरिद्वार, देहरादून और कोटद्वार जाने के लिए कष्ट भरे सफर के लिए विवश होना पड़ रहा है। 25 से 50 किलोमीटर का सफर तय करने में यात्री दो प्रदेशों की परिवहन सेवाओं से सफर कर रहे हैं।
कोविड-19 दौर के चलते परिवहन सेवाएं मात्र अपने-अपने प्रदेश तक सीमित हैं। जनपद बिजनौर से उत्तराखंड की सीमा जुड़ी है। अधिकांश कारोबारी उत्तराखंड के कोटद्वार, हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी में कारोबार करते हैं। नजीबाबाद से हरिद्वार और कोटद्वार दिशा में जाने वाले यात्रियों को मात्र 15 से 25 किलोमीटर के फासले पर दूसरे प्रदेश में प्रवेश के लिए रोडवेज बसें बदलनी पड़ रही हैं। नजीबाबाद डिपो के स्टेशन इंचार्ज भाईलाल के अनुसार नजीबाबाद डिपो की बसें उत्तराखंड की सीमा कोटावाली बॉर्डर तक ही संचालित हो रही हैं। चिड़ियापुर से हरिद्वार, देहरादून के लिए उत्तराखंड की बसें संचालित होती हैं। बसों के इंतजार में बॉर्डर पर घंटों यात्री खड़े रहते हैं। उधर कोटद्वार दिशा के यात्रियों के लिए यूपी के जाफराबाद बॉर्डर तक बसों का संचालन है। यूपी के कौशांबी से गाजियाबाद-मेरठ होते हुए कोटद्वार (उत्तराखंड) जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड में प्रवेश के लिए जाफराबाद बॉर्डर पर बस बदलनी पड़ रही है। क्षेत्रीय दैनिक यात्रियों और कारोबारियों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच जल्द परिवहन सेवाओं पर लगाया प्रतिबंध हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के यात्रियों को मिल रही सुविधा
नजीबाबाद। लखनऊ-बरेली दिशा में जाने वाली नजीबाबाद डिपो की बसों को उत्तराखंड के यात्रियों की सुविधा के लिए नजीबाबाद से पहले उत्तराखंड के कौड़िया बॉर्डर तक भेजा जाता है। वापसी में भी रोडवेज बसें लखनऊ-बरेली दिशा से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को उत्तराखंड बॉर्डर तक छोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहन वसूल रहे मनमाना किराया
नजीबाबाद। नजीबाबाद से हरिद्वार और कोटद्वार के बीच चलने वाले डग्गामार वाहन नजीबाबाद से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित कोटावाली बॉर्डर तक प्रति यात्री 50 से 60 रुपये और जंगल के रास्ते हरिद्वार तक यात्रियों को पहुंचाने का प्रति यात्री 200 रुपये किराया वसूल रहे हैं।

नजीबाबाद डिपो से हरिद्वार के लिए रवाना होतीं बसें।

नजीबाबाद डिपो से हरिद्वार के लिए रवाना होतीं बसें।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed