फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passenger waiting room dilapidated, problems being faced by passers-by

बरकातपुर चौराहे पर डेढ़ दशक पूर्व बनाया गया था यात्री प्रतिक्षालय

Mon, 06 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Passenger waiting room dilapidated, problems being faced by passers-by
यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगलसोती क्षेत्र के बरकातपुर चौराहे पर यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त हो गया है। छत के जर्जर होने से प्रतीक्षालय में हादसे का अंदेशा है। यात्री अब सड़क पर धूप और बारिश में बसों का इंतजार करने को मजबूर है।

नांगल-चंदक मार्ग के किनारे बरकातपुर चौराहे पर यात्रियों के बैठने के लिए डेढ़ दशक पूर्व यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया था। ग्रामीण संजीव शर्मा, कुलदीप सिंह, अरशद, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मोनू, राजीव कुमार का कहना है कि इस प्रतीक्षालय से बरकातपुर, सबलपुर बीतरा, पूंडरी खुर्द, तिसोतरा गांव के यात्री बैठते हैं। यह प्रतीक्षालय ग्राम पंचायत कामराजपुर के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतीक्षालय निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई गई। जिस कारण मात्र 15 वर्षों में ही यात्री प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रतीक्षालय की छत जर्जर होने से कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed