{"_id":"61365c298ebc3eb3b44d8052","slug":"passenger-waiting-room-dilapidated-problems-being-faced-by-passers-by-nazibabad-news-mrt55507464","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरकातपुर चौराहे पर डेढ़ दशक पूर्व बनाया गया था यात्री प्रतिक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरकातपुर चौराहे पर डेढ़ दशक पूर्व बनाया गया था यात्री प्रतिक्षालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी
नांगलसोती। नांगलसोती क्षेत्र के बरकातपुर चौराहे पर यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त हो गया है। छत के जर्जर होने से प्रतीक्षालय में हादसे का अंदेशा है। यात्री अब सड़क पर धूप और बारिश में बसों का इंतजार करने को मजबूर है।
नांगल-चंदक मार्ग के किनारे बरकातपुर चौराहे पर यात्रियों के बैठने के लिए डेढ़ दशक पूर्व यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया था। ग्रामीण संजीव शर्मा, कुलदीप सिंह, अरशद, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मोनू, राजीव कुमार का कहना है कि इस प्रतीक्षालय से बरकातपुर, सबलपुर बीतरा, पूंडरी खुर्द, तिसोतरा गांव के यात्री बैठते हैं। यह प्रतीक्षालय ग्राम पंचायत कामराजपुर के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतीक्षालय निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई गई। जिस कारण मात्र 15 वर्षों में ही यात्री प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रतीक्षालय की छत जर्जर होने से कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत कराने की मांग की है।