फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passenger upset due to damaged Mandavali-Maujampur contact road

संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशान

Thu, 01 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Passenger upset due to damaged Mandavali-Maujampur contact road
मंडावली-मौअज्जमपुर मार्ग खस्ताहाल। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली-मौजमपुर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशान
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र के मंडावली-मौजमपुर संपर्क मार्ग और कांठपुर-दहीरपुर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीण मोहन कश्यप, छत्रपाल सिंह, नसिम अंसारी ने कहा कि मंडावली-मौजमपुर संपर्क मार्ग मंडावली क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। करीब चार किलोमीटर तक संपर्क मार्ग पर नुकिले पत्थर और जगह-जगह गड्ढे बने है। जिस कारण मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कई राहगीर मार्ग के गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। उधर, मंडावली क्षेत्र के कांठपुर-दहीरपुर संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से राहगीर परेशान हैं। मार्ग के खस्ताहाल होने से कांठपुर, दहीरपुर, सराय, काशीरामपुर, भागूवाला आदि गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, संजीव, सुनील ने बताया कि मार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक गहरे गड्ढ़े है। जिनमें गिरकर राहगीरों के चोटिल होने आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed