फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passenger trains run on the bridge of the Sukhra river

सूखरो नदी के पुल पर पैसेंजर ट्रेनें चलीं

Wed, 29 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में ट्रायल इंजन के सफल संचालन के बाद डीआरएम ने पूजा-अर्चना के बाद देर शाम नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच पहली पैसेंजर ट्रेन रवाना की। पैसेंजर ट्रेनें तत्काल प्रभाव से शुरू करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद प्रमोद कुमार ने वरिष्ठ प्रवर अभियंता प्रथम परितोष गौतम, एबीई कुलदीप सिंह, प्रवर अभियंता सामान्य राजीव सक्सेना, एडीईएन करनप्रीत सिंह की उपस्थिति पूूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित सूखरो रेल पुल पर ट्रेनों के आवागमन को झंडी दी। डीआरएम ने मंगलवार की शाम 6.55 बजे पुल के निकट पहुंची नजीबाबाद- कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कोटद्वार के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन

डीआरएम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर     पैसेंजर ट्रेनों का संचालन विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। जेडआरयू सीसी के पूर्व सदस्य सरदार बलवीर सिंह ने डीआरएम से नजीबाबाद स्टेशन पर नवनिर्मित टिनशेड में यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था जुटाने और स्टेशन के टिकट विंडों पर धूप से बचने के लिए शेड सहित यात्री सुविधा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर पीडब्लू आई केएल वर्मा, आईओडब्लू एसएस रावत, इरफान अंसारी, रामकुमार मौर्य सहित अनेक रेल कर्मी उपस्थित थे। एसएस अजीत सिंह ने नजीबाबाद स्टेशन से ट्रायल इंजन और पैसेंजर ट्रेन रवाना की। पैसेंजर ट्रेन संचालन से पूर्व एडीएन नजीबाबाद करनप्रीत सिंह ने प्रात: लगभग 11 बजे नवनिर्मित रेल पुल से ट्रायल इंजन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed