फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Parade taken out on Republic Day in Police Lines

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई परेड

Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Parade taken out on Republic Day in Police Lines
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई परेड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया गया। वहीं पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन हुआ।

बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण डीएम उमेश मिश्रा ने किया। इससे पहले एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। परेड के मुख्य कमांडर सीओ भरत सोनकर ने कमांड की। एसपी ने संकल्प पढ़वाया। मुख्य अतिथि डीएम उमेश मिश्रा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कि देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिये समाज के सभी वर्गों का साथ आवश्यक है। जनपद में नियुक्त पुलिस कर्मियों को उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस महानिदेशक की ओर दिए गए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, अपर जिलाधिकारी, एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed