{"_id":"68af530a679000d46a0be785","slug":"panipat-gorakhpur-expressway-will-pass-through-131-villages-in-bijnor-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-158544-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर में 131 गांवों से गुजरेगा पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर में 131 गांवों से गुजरेगा पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे
Thu, 28 Aug 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गोरखपुर-शामली-पानीपत एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जिले में हलचल शुरू हो गई है। बिजनौर में एनएचएआई अधिकारी इसकी डीपीआर की तैयारी में जुट गए है। जिले के करीब 131 गांवों से होकर एक्सप्रेसवे के गुजरने की संभावना जताई जा रही है। डीपीआर के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित गांवों का भू राजस्व मानचित्र भी मांगा है। अब एक्सप्रेस वे की बालावाली के पास से जिले में एंट्री करने और स्योहारा के पास से होते हुए जिले से बाहर जाने की संभावना है।
गोरखपुर-शामली-पानीपत एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए सर्वे चल रहा है। प्रदेश के 22 जिलों इससे जुड़ने की संभावना है। ऐसे में अब बिजनौर में भी एलाइनमेंट सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इस सर्वेक्षण में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी, ताकि पता चल सके कि जिले से होकर गुजरने में इस एक्सप्रेस वे पर कितने पुल, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनाने होंगे। इसमें दो से ज्यादा संभावनाओं पर काम होगा।
जिले में अभी तक बाया चादंपुर और बाया बालावाली से स्योहारा होते हुए एलाइमेंट की संभावना सामने आ चुकी है। इससे पहले तत्कालीन डीएम अंकित अग्रवाल चांदपुर क्षेत्र से होकर इस एक्सप्रेस वे निकलने की संभावना के चलते वहां इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित करने की सिफारिश भी शासन से कर चुके थे। अब दूसरा एलाइमेंट बालावाली के पास से होकर स्योहारा जसपुर मार्ग से होते हुए जाने संभावना बन रही है। इस एलाइमेंट में जिले के 131 गांव पड़ेंगे।