{"_id":"d93f3da080ffd2858960d82e82c1c731","slug":"panic-strikes-in-residential-areas-guldar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय इलाके में गुलदार के आने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय इलाके में गुलदार के आने से दहशत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना की बी आवासीय कालोनी में गुलदार के आने से नागरिकों में दहशत का माहौल है। उधर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि गुलदार को पकड़कर उसे वनों में छोड़े जाने की तैयारी है।
नई कालोनी के बी 373 निवासी नदीम अहमद खान ने बताया कि गुलदार काफी दिनों से यहां देखा जा रहा है। रविवार
सवेरे गुलदार ने उनके मकान के गेट पर बंदरों के झुंड पर अचानक हमला कर दिया। एक बंदर गुलदार की पकड़ में आ गया। जिसे लेकर वह सामने बटनफूल (लैंटाना) की झाड़ियों में छिप गया और उसे खा गया। गुलदार के दिन में इस तरह से आने से अफरातफरी मच गई। दोपहर को वन विभाग के अधिकारी और टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि गुलदार को देख लिया गया है। उसके पास जाना खतरे से खाली नही है। गुलदार जनता को कोई नुकसान न पहुंचाए, इसलिए टीम मौके पर गुलदार की निगरान कर रही है। इस गुलदार को बेहोश कर जंगल में ले जाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि जानवर से थोड़ा दूरी बनाए रखें। उधर जनता में इस बात को लेकर दहशत है कि घटनास्थल के नजदीक शिशु निकेतन स्कूल है। पास में ही मस्जिद जाने का रास्ता है। जो बी 373 के सामने से होकर गुजरता है। वहीं कल्लूवाला व मीरापुर संपर्क मार्ग के राहगीर भी यहां से होकर गुजरते है। बिजली के खंभो पर स्ट्रीट लाईट भी नही है। जिससे रात के समय खतरा हो सकता है।