{"_id":"5fb566008ebc3e9b987d86e7","slug":"panic-in-rural-areas-bijnor-news-mrt5115307142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में गुलदार का दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में गुलदार का दहशत
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में गुलदार की दहशत
अफजलगढ़। ग्रामीण इलाकों में लगातार गुलदार के घूमने से ग्रामीणों में दहशत है।
बीते चार दिन से गांव रसूलाबाद के जंगल में वनकर्मी शावक सहित गुलदार को ढूंढने के लिए आसपास क्षेत्र में कांबिंग करने के बाद भी गुलदार का सुराग नहीं लग पा रहा है। चार दिन के भीतर गांव इमरतपुर, भटपुरा, हसनपुर, सादकपुर तथा प्रेमपुरी के आसपास गुलदार ने अनेक बाइक सवारों पर हमला कर चुका है। वन विभाग जंगली जानवरों पर अंकुश लगाने तथा गस्त बढ़ाने के दावे करने के बाद भी गंभीर नहीं हैं। पूरन सिंह, धीरेंद्र सिंह, विवेक, गुरविंदर सिंह, पीयूष, सईद अहमद, इरफान तथा फुरकान आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गुलदार घूम रहे हैं। बार बार शिकायत किए जाने के बावजूद वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया इमरतपुर तथा रसूलाबाद में गुलदार की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप तथा गुलदार को पकड़ने के लिए रसूलाबाद में पिंजरा लगा दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इमरतपुर में पिंजरा लगाया जाएगा।