{"_id":"6324b9da2b05de76c744d743","slug":"panic-in-kishanpur-after-death-due-to-fever-bijnor-news-mrt6055647122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मौत के बाद किशनपुर में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मौत के बाद किशनपुर में दहशत
विज्ञापन
बुखार से मौत के बाद किशनपुर में दहशत
चंदक। क्षेत्र के गांव किशनपुर में बुखार ने कहर बरपा रखा है। दो दिन पहले बुखार से एक युवक की मौत भी हो गई। पीएचसी चंदक प्रभारी गांव में सर्वे करने का दावा कर रहे हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। गांव के दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित होने की वजह से निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
क्षेत्र के गांव किशनपुर में करीब 15 दिन से बुखार ने पैर पसार रखे हैं। गांव में कोई परिवार ऐसा बचा नहीं है, जो बुखार से ग्रसित न हो। बुधवार शाम अमित (25) पुत्र राकेश की बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अमित को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। बुखार आने पर परिजन अमित को पीएचसी चंदक ले गए। इसके बाद बिजनौर प्राइवेट अस्पताल ले गए। मगर हालत में सुधर न होने की वजह से परिजन उसे जोलीग्रांट ले गए, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
दो दिन बीत जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर जांच तक नहीं की। साथ ही किसी पीड़ित से संपर्क भी नहीं किया गया है। बुखार से हालत बिगड़ने पर मरीजों को बिजनौर और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव में नवदीप, अभिनव, छोटू शर्मा आदि बुखार से ग्रसित हैं। ग्रामीण धनवीर ने बताया की गांव के लगभग एक दर्जन लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से कुछ को तो आईसीयू में भी रखा गया है।
विज्ञापन
बुखार से युवक की मौत होने की जानकारी नहीं है। सीएचसी प्रभारी संक्रामक रोग की जानकारी जिला मुख्यालय पर देते हैं। चंदक सीएसची प्रभारी देवेंद्र ने युवक की मौत की जानकारी नहीं है-डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ