फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic due to 10 meter cutting overnight in Gauspur of Najibabad

गौसपुर में रात भर में 10 मीटर कटान से दशहत

Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panic due to 10 meter cutting overnight in Gauspur of Najibabad
नांगलसोती के गौसपुर में कटान करती गंगा नदी। - फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव गौसपुर में गंगा नदी ने एक ही रात में 10 मीटर कटान कर दिया है। प्रशासन द्वारा आबादी की ओर खतरे के निशान के रूप में लगाई गई लाल झंडियां और बल्लियां गंगा के कटान में बह गई। आबादी की ओर कटान बढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार की रात गंगा ने गांव की आबादी की ओर 10 मीटर कटान कर दिया, जिससे किसानों की भूमि के साथ उनकी फसल भी गंगा में समा गई। प्रशासन द्वारा गंगा से गांव की ओर खतरे के निशान के लिए लगाई गई लाल झंडी और बल्लियां भी बुधवार की सुबह गंगा में कटान की भेंट चढ़ गई। गंगा से गांव की दूूरी अब मात्र 50 मीटर दूर रह गई है। आबादी की ओर कटान होता देख ग्रामीण रातभर जागने को मजबूर हैं। उधर, ग्राम प्रधान अनीता ने गांव में अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को गंगा की ओर नहीं जाने और सचेत रहने की अपील की।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया
नांगलसोती। ग्राम प्रधान अनीता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को गौसपुर के प्राइमरी स्कूल में बैठक की। उन्होंने कटान रोकने के लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को अन्य स्थान पर विस्थापित कराने और किसानों को कृषि के लिए भूमि दिलाने की मांग करने का निर्णय लिया। बैठक में भंवर सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, लाल सिंह, परमा सिंह, गेंदा सिंह, सुनित, भूदेव सिंह, दीपक कुमार, सुमित, राम सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू ने की कटान रोकने की मांग
नजीबाबाद। भाकियू तोमर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को गौसपुर पहुंचे। भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष महिपाल ने कहा कि गंगा नदी गांव गौसपुर में तबाही मचा रही है। उन्होंने कटान रोकने में प्रशासन के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से गंगा से कटान रोकने के लिए पत्थर के स्टड बनवाने की मांग की है। इस अवसर पर कपिल तोमर, ललित चौहान, वालेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed