फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic among people due to the movement of tigers in the population

आबादी में बाघों के विचरण करने से लोगों में दहशत

Fri, 06 May 2022 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Panic among people due to the movement of tigers in the population
केंद्रीय कॉलोनी के सूखासोत में हिरन को घात लगा देखता एक बाघ। - फोटो : DHAMPUR
आबादी में बाघों के विचरण करने से लोगों में दहशत
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में बाघों के विचरण से आम आबादी की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। आम जनता में दहशत का माहौल है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से बाघ व गुलदार निकलकर आबादी क्षेत्र में विचरण करने लगे हैं। वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में विचरण करने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। केंद्रीय कॉलोनी के संजय नगर व सूखास्रोत के रास्ते सांझ ढलते ही एक बाघ भिक्कावाला के खेतों की ओर जाता दिखाई दिया। यह बाघ कई बार तड़के भी नजर आया है। सूखास्रोत से लगी नई बस्ती में एक गुलदार भी विचरण कर रहा है। जिससे वहां की जनता को खतरा है। केंद्रीय कॉलोनी में पुराना सिनेमाघर क्षेत्र में एक बाघिन अपने बच्चों के साथ देखी जा रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा पर कोठीराव चौड़ में एक बाघिन के तीन बच्चे विचरण करते देखे जा रहे हैं।
इसके अलावा केंद्रीय कॉलोनी के संजय नगर से भिक्कावाला एवं नई बस्ती को जाने वाली ग्रामीण बटिया के निकट जंगल के किनारे बाघ नजर आ रहा है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों व ग्रामीणों की सुरक्षा में दहशत का माहौल है। राहगीरों सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जीवनराम आदि ने वन विभाग से बाघों को आबादी से दूर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

वन्यजीव अपने क्षेत्र में कर रहे विचरण
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में रहने वाले बाघ व अन्य जीव अपने विचरण क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। आबादी के साथ ही जंगल लगा हुआ है। इन इलाकों को वन्यजीव विचरण का इलाका घोषित कर जगह जगह वन्यजीवों से सुरक्षा के बोर्ड वन विभाग ने लगा रखे हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में सावधानी के साथ ही काम होने पर आया जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed