फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic among people after getting Guldar's cub

Bijnor News: गुलदार के शावक मिलने से लोगों में दहशत

Thu, 08 Jun 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Panic among people after getting Guldar's cub
नगीना में कृषि विज्ञान केंद्र के खेत में मिले गुलदार के शावक।
फोटो.....
विज्ञापन

नगीना। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के खेत में गुलदार के दो शावक मिलने से हड़कंप मच गया। केंद्र कर्मियों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शावकों को वहीं छोड़ कर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। वन दरोगा रुचित चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने सूचना दी कि केंद्र परिसर के खेत में गुलदार के दो शावक मौजूद हैं। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शावकों को वहीं रखकर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। उन्होंने बताया कि जिस समय वन कर्मी गुलदार के शावकों को रख रहे थे तभी मादा गुलदार भी आते हुए दिखाई दी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मादा गुलदार कुछ समय बाद अपने शावकों को वहां से उठाकर ले जा सकती है। शावकों की उम्र करीब 10 से 15 दिन की लग रही है। जरूरत पड़ी तो शीघ्र एक पिंजरा भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed