फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayati Raj system changed the picture of villages

पंचायती राज व्यवस्था ने गांवों की बदली तस्वीर

Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj system changed the picture of villages
बिजनौर। आज पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर पंचायती राज व्यवस्था की बात करें तो इस व्यवस्था में गांवों की तस्वीर काफी हद तक बदल गई है। प्राथमिक विद्यालयों के हालात भी पहले के मुकाबले सुधरे हैं, हालांकि अभी इस क्षेत्र में काफी काम होना बाकी है। स्वच्छता अभियान से गांवों के हालात भी सुधरे हैं। शासन ने इस जिले की 13 पंचायतों को सर्वोत्तम पंचायत चुना है। विकास का रास्ता गांव से होकर जाता है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 वें वित्त आयोग से 9223.88 लाख व 7518.52लाख धनराशि मिली। बताया कि वित्तीय वर्ष की धनराशि अवशेष थी। इस प्रकार 18852.28 लाख धनराशि गांवों के विकास पर व्यय हुआ। सड़क, नाले, नाली का निर्माण हुआ। प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प हुआ। जिला ओ डी एफ बना। गांवों में अंत्येष्टि स्थल बने।
विज्ञापन

ये हैं 10 प्रमुख विकास कार्य
1- 399 पंचायत भवनों का निर्माण।
2- 1014 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण।
3- 14890 व्यक्तिगत शौचालय बने।
4- 20 गांवों में अंत्येष्टि स्थल बने।
5- गंगा किनारे गांवों में गंगा आरती चबूतरे बने।
6- गंगा स्वच्छता अभियान चला।
7 - 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला।
8- 1134 ग्राम सचिवालय बने।
9- 400 तालाबों का जीर्णोद्धार।
10- 2045 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प।
प्रधानों के अधिकार बढ़े
पंचायत राज व्यवस्था प्रधानों को वरदान साबित हुई। प्रधानों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़कर 5000 रुपये हो गया। प्रधानों के वित्तीय अधिकार बढ़े। विकास कार्यों के लिए धन स्वीकृति की सीमा बढ़ी। पंचायत सदस्यों के लिए पंचायत कल्याण कोष की स्थापना हुई। महिलाओं को आरक्षण मिला। जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इसके लिए शासन ने नजीबाबाद ब्लाक की पंचायत जालबपुर गूदड़ की प्रधान व मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की पंचायत तैमूर पर दीपा की निवर्तमान प्रधान संजू रानी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सर्वोत्तम पंचायत में कई नाम शामिल
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर देवमल की पंचायत मौजमपुर सुजान व शेखुपुरा, हल्दौर ब्लॉक की दारानगर वह धर्मपुरा, अफजलगढ़ ब्लॉक की सुआवाला व भवानीपुर, धामपुर ब्लॉक की सादुल्ला खानपुर, अल्लैहपुर तथा सुहागपुर, नजीबाबाद ब्लॉक की जालबपुर गूदड़ वह कमालपुर , कोतवाली ब्लॉक की पुरैनी तथा नहटौर ब्लॉक की पंचायत इब्राहिमपुर सालों सर्वोत्तम पंचायत में चयनित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed