{"_id":"61b63add8c81d44e56203bb4","slug":"panchayat-secretariat-inaugurated-on-15th-bijnor-news-mrt5687642116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवालयों का 15 को शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवालयों का 15 को शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सचिवालयों का 15 को शुभारंभ
बिजनौर। प्रशासन ने लखनऊ में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। समारोह में जिले के प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को बुलाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचायत सचिवालयों का शुभारंभ करेंगे।
शासन ने गांवों के विकास को गति देने के लिए पंचायत सचिवालयों का माडल लागू किया है। जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। हर पंचायत में पंचायत सचिवालय है। पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य, बाल पोषाहार, महिला कल्याण, विकास, पंचायत आदि विभागों से जुड़े ग्राम स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिवालय तकनीकी सेवाओं से सुसज्जित हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर को ग्राम सचिवालयों का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए लखनऊ में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड लखनऊ में कार्यक्रम है। हर पंचायत से प्रधान तथा पंचायत सहायक प्रतिभाग करेंगे।