फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat's decision: The head of the accused of molestation was shaved, the granddaughter soot on the face of the wife

पंचायत का फैसला : यूपी के बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी का सिर मुंडवाया, पत्नी के मुंह पर पोती कालिख

Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
सार

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में युवक के बाल काटने वाले व्यक्ति और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट और अपमानिक कृत्य की वीडियो सामने आई है। प्रकरण में जो भी लोग शामिल हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Panchayat's decision: The head of the accused of molestation was shaved, the granddaughter soot on the face of the wife
आरोपी का सिर मुंडवाते लोग - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र में एक शर्मनाक वारदात सामने आई। यहां एक जाति के विवाहित युवक ने बिरादरी की ही एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें किशोरी पक्ष के लोगों ने आरोपी को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर उसका भरी पंचायत में सिर मुंडवाया गया।
विज्ञापन


इतना ही पंचायत के आदेश पर आरोपी युवक की पत्नी के मुंह पर कालिख पोती गई। पंचायत में हुए इस बवाल की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह पंचायत लड़की पक्ष के घर पर ही हुई थी और दर्जनों लोग इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन


यह घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। पंचायत में हुए हंगामे के बाद आरोपी युवक की हालत खराब हो गई। उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वीडियो वायरल का संज्ञान लिया। वहीं, रविवार को युवक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर पंचायत में युवक और उसकी पत्नी का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। इस मामले से जुडे़ कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में युवक के बाल काटने वाले व्यक्ति और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट और अपमानिक कृत्य की वीडियो सामने आई है। किशोरी पक्ष की ओर से युवक के साथ मारपीट की गई और बाल काटने जैसी घटना हुई है। इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग शामिल हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed