फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat members opened the front

पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा

Fri, 14 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद  में ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द के पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नजीबाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत राहतपुर खुर्द के ग्राम पंचायत सदस्यों मुकर्रम, जब्बार, वकार, रुखसाना, लक्ष्मी, बाबू, रहमत अली, इमरान, जीनत, सत्यप्रकाश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव विकास कार्यों में न केवल लापरवाही बरत रहे हैं, बल्कि मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। आरोप है कि पंचायत में निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराए जा रहे हैं। निर्माण की सूचना पंचायत सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है और स्वास्थ्य संबंधी कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की जा रही है। पंचायत सदस्यों का आरोप है कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत में किन पात्र व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया है, इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील मेन्यू के अनुसार नहीं बांटा जा रहा है। वर्ष 2016-17 के पौधरोपण लक्ष्य एवं पौधे कहां लगाए गए हैं, यह सार्वजनिक नहीं किया गया है। पंचायत सदस्यों ने आरोपों की जांच कराकर खामियां मिलने पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed