{"_id":"5f188b4e8ebc3e637f2bb9e9","slug":"panchayat-houses-will-be-built-in-300-gram-panchayats-bijnor-news-mrt492555868","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में बनेंगे पंचायत घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में बनेंगे पंचायत घर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नही हैं वहां करोड़ों की लागत से पंचायत घर बनेंगे। पंचायत घर मनरेगा के सहयोग से बनाए जाएंगे। जिले की 300 से अधिक ग्राम पंचायत इस श्रेणी में हैं। शासन के निर्देश पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिले में 1128 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 778 ग्राम पंचायत में पंचायत घर हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 350 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं हैं। सभी में पंचायत घर बनाए जाएंगे। 16 ग्राम पंचायतों में निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल पाई है, इसलिए 334 ग्राम पंचायत फाइनल की गई हैं। एक पंचायत घर के निर्माण में करीब 20 लाख की लागत आएगी। इसमें ग्राम पंचायत तथा मनरेगा का आधा-आधा हिस्सा होगा। प्रस्तावित पंचायत घर में आठ कमरे होंगे। इनमें प्रधान, सचिव के बैठने के कक्ष होंगे। एक हाल होगा। जिसमें पंचायत की बैठक व पंचायत से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पंचायत घर की बाउंड्री अनिवार्य है। पंचायत घर निर्माण का काम दो माह में पूरा होगा। एस्टीमेट बनने आदि की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द काम शुरू होंगे। प्रधान तथा सचिव पंचायत घर में बैठेंगे। ग्राम पंचायत के विकास कार्य की रूपरेखा यहीं बैठकर बनेगी।