फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat for seizure of missing teenager

लापता किशोरी की बरामदगी के लिए पंचायत

Wed, 20 Jun 2018 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 20 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Panchayat for seizure of missing teenager
पंचायत को संबोधित करते हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव से पंद्रह दिन से लापता किशोरी की बरामदगी को लेकर हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। बास्टा में पंचायत कर 26 जून तक लड़की की बरामदगी न होने पर महापंचायत करने की चेतावनी दी है। इस दौरान 21 लोगों की संघर्ष समिति गठित की गई।
विज्ञापन
बास्टा क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह दिन पूर्व जन्मदिन में आए पांच लोग नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गए थे। किशोरी के पिता ने अमरोहा जिले के थाना धनौरा के गांव देहरी निवासी सोहित, दीपक, थाना चांदपुर के गांव लाटरा निवासी प्रमोद को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पंद्रह दिन बाद भी लड़की की बरामदगी न होने से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बास्टा मंडी समिति में बुधवार को पंचायत की। कल्याण सिंह महाशय की अध्यक्षता और कुलदीप आर्य के संचालन में हुई पंचायत में वक्ताओं ने प्रशासन से लड़की की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र बैंस ने कहा कि मामले में शालीनता बनी रहे। जनता और प्रशासन के संबंध सामान्य बने रहें, ऐसा विचार कर प्रशासन मामले में शीघ्रता लाए। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी मौजूद हैं समय की घोषणा करें। जब तक स्वाभिमान वापस नहीं आएगा लड़ाई जारी रहेगी। शांति से लड़की नहीं मिलती है तो दूसरा तरीका अपनाना पड़ा तो अपनाया जाएगा। चौधरी वीर सिंह ने कहा कि एक साल हो गया। अपनी सरकार में ही हमारा उत्पीड़न हो रहा है। पूर्व राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि लड़की किसी की भी हो वापस आनी चाहिए। हम साथ हैं। कुंवर पाल सिंह नेताजी ने कहा कि ऐसा न समझें कि पंचायत में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि नहीं आए सभी प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। प्रशासन को बताना चाहते हैं कि इस पंचायत में जो भी लोग आए हैं आप विधायक और सांसद न माने ये मोदी-योगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में 21 लोगों की संघर्ष समिति बनाई गई। इसके अध्यक्ष महाशय कल्याण सिंह बनाए गए। सरपंच रामसिंह ने पुलिस द्वारा आरोपी को छोड़ने पर रोष व्यक्त किया। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस किसी को माध्यम बनाने के लिए भी छोड़ती है। पुलिस का अपना तरीका है। आरोपी को छोड़ने के बाद उसका साथी उससे संपर्क करेगा। ऐसी नीति भी हमारी हो सकती है। ऐसा आरोप लगाना कि आरोपी को छोड़ दिया गया गलत है। पुलिस काम में लगी है, शीघ्र ही किशोरी को बरामद किया जाएगा। पंचायत में ओंकार सिंह प्रधान, संजय चौधरी, पिंटू भड़ाना, यशपाल सिंह, आशुतोष, रोहित चिकारा, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed