{"_id":"60c25bdc8ebc3e3ba2068777","slug":"panchayat-by-election-140-polling-parties-will-leave-today-bijnor-news-mrt542165597","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : 140 पोलिंग पार्टी आज होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : 140 पोलिंग पार्टी आज होंगी रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव : 140 पोलिंग पार्टी आज होंगी रवाना
बिजनौर। जिले में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए 140 पोलिंग पार्टी संबंधित ब्लॉकों से 11 जून आज मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। सबसे अधिक पोलिंग पार्टी जलीलपुर ब्लॉक में हैं।
नजीबाबाद ब्लाक में प्रधान पद की एक सीट, अफजलगढ, जलीलपुर, कोतवाली व मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक के एक एक पद पर क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिले में 504 वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उपचुनाव में 12 जून को वोट पड़ेंगे। 140 पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए 11 जून को संबंधित ब्लाक से आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टी प्रभारी व जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह ने बताया कि हर पोलिंग पार्टी में चार सदस्य हैं। कुल 560 कर्मचारी लगे हैं। स्योहारा ब्लाक में 10 , नूरपुर ब्लाक में 18, जलीलपुर ब्लाक में 20, धामपुर ब्लाक में 12, हल्दौर ब्लाक में 16, अफजलगढ ब्लाक में 08, किरतपुर ब्लाक में तीन, मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक में नौ, नहटौर ब्लाक में 26, नजीबाबाद ब्लाक में 16 तथा कोतवाली ब्लाक में दो पोलिंग पार्टी लगी है।
49 मजिस्ट्रेट तैनात
पंचायत उपचुनाव में निगरानी के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। हर ब्लाक में एक एक जोनल मजिस्ट्रेट रहेगा। कुल 11 जोनल मजिस्ट्रेट लगे हैं। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा को पर्याप्त पुलिस होगी।
विज्ञापन
मतगणना ब्लाकों में
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 जून को मतदान है। वोटों की गिनती 14 जून को संबंधित ब्लाक में होगी।