{"_id":"609c17448ebc3edca21d1cf2","slug":"oxygen-distributing-people-in-epidemic-bijnor-news-mrt5380814139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी में लोगों को बांट रहे ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी में लोगों को बांट रहे ऑक्सीजन
विज्ञापन
महामारी में लोगों को बांट रहे ऑक्सीजन
नगीना। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कालाबाजारी व किल्लत से जूझ रहे कोरोना मरीजों के तीमारदारों की कोई मदद कर दे तो उन्हें वह व्यक्ति भगवान ही नजर आता है, नगीना पालिका के चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान व उनके युवा पुत्र शाहनवाज खलील इन दिनों ऐसा ही काम कर रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान अपने नगर के लोगों को ऑक्सीजन के लिए तड़पता देख कर खलीलुर्रहमान ने लोगों की मदद करने की ठानी है।
नगीना के बीमार लोगों की सांसो की डोर बचाने के लिए खलीलुर्रहमान का परिवार निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर बांट रहा है। ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों को ले जाकर दूर-दूर नगरों से रमजान के दिनों में भूखा प्यासा रहकर कंधे पर भरे सिलेंडर लादकर मरीजों तक पहुंचाने का नेक काम शेख जमशेद कर रहा है। नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान उनके युवा पुत्र शेख शाहनवाज खलील बताते हैं कि जब पिछले काफी दिनों से उन्होंने नगर के सैकड़ों बीमार लोगों को ऑक्सीजन की कमी से तड़पते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया। मदद करने की ठान ली। वह बताते हैं की पिछले करीब 10 दिनों में 100 से अधिक गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन के बड़े सिलिंडर भरवा कर निशुल्क दिए जा चुके हैं। ऑक्सीजन की कमी से परेशान घूम रहे सामान्य मरीजों के लिए भी बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरकर देने के काम में उन्होंने अपनी पूरी टीम को घर पर ही लगा दिया है।