{"_id":"60845e6c8ebc3e245c6104cd","slug":"oxygen-cylinders-are-being-sold-in-black-in-dhampur-also-dhampur-news-mrt5358846138","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में भी ब्लैक में बिक रहे ऑक्सीजन के सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में भी ब्लैक में बिक रहे ऑक्सीजन के सिलिंडर
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर में भी ऑक्सीजन भंडारण की चार एजेंसी हैं, जिनकी भंडारण की क्षमता 100 से 150 सिलिंडरों की है। लेकिन यहां पर ऑक्सीजन के भरे सिंलिडरों की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। एक एजेंसी पर ऑक्सीजन लेने वालों की भीड़ लगी रही। लोगों का आरोप है कि एजेंसी स्वामी ऑक्सीजन का कमी बताकर मनमाने दामों पर बेच रहे है। लोगों का कहना है कि ऑक्सीजन की वास्तविक जरूरत है, उन्हें सिलिंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। वहीं जिन्हें जरूरत कम है, वे सिलिंडरों का स्टॉक करने में लगे है।
धामपुर में कई स्थानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर की एजेंसी हैं। ये लोग काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद आदि स्थानों से ऑक्सीजन मंगाते हैं। नियमानुसार ऑक्सीजन लोगों को डाक्टरों के पर्चे पर ही मिलनी चाहिए लेकिन लोग डाक्टर के बगैर परचे के भी कोरोना काल में सिलिंडर अपने यहां स्टॉक कर रहे है ताकि वक्त जरूरत काम आ सके। इस बाबत ऑक्सीजन एजेंसी स्वामियों का कहना था कि प्लांट से माल नहीं आ रहा है। उनके यहां भंडारण की क्षमता करीब 100 से 150 सिलिंडरों की है। वर्तमान में आठ-दस सिलिंडर ही मौजूद हैं। आर्डर के बाद भी प्लांट से माल नहीं आ रहा है। एक सप्ताह से यहां प्लांट से ऑक्सीजन नहीं आई। नगर के विजय कुमार, दिनेश कुमार, गौरव कुमार, जयप्रकाश सिंह समेत कई नागरिकों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र की एजेंसियों की चेंकिग कर ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
700 का सिंलिडर बेच रहे 1000 में
एजेंसी मालिकों ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर अलग-अलग प्रकार व वजन के है। सभी के अलग अलग रेट है। सामान्य सिलिंडर की कीमत ट्रांसपोर्ट लगा कर 700 रुपये तक की आ रही है। वे मुनाफे कमा कर एक हजार तक का बेच रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वाकई में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी हो गई है।