{"_id":"61423a428ebc3e47482c4ad9","slug":"ownership-scheme-bijnor-district-reached-number-one-in-the-state-dhampur-news-mrt5563915137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामित्व योजना : प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचा बिजनौर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामित्व योजना : प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचा बिजनौर जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामित्व योजना : प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचा बिजनौर जिला
सतीश शर्मा
धामपुर। भारत सरकार की ओर से प्रदेश में संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत जनपद बिजनौर प्रदेश में नंबर वन पर है। योजना के तहत अब तक जिले के कुल 2922 गांवों में से करीब 1131 गांवों में ड्रोन फ्लाइंग सर्वे पूरा कर लगभग 728 गांवों की ऑनलाइन घरौनियां वितरित करने का काम शुरू कर दिया गया है। बाकी अन्य गांवों में काम तेजी से काम चल रहा है।
गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से फरवरी 2021 से खेती की जमीन की खतौनियों की तरह से गांवों में आबादी क्षेत्र में ग्रामीणों घरों व प्लॉटों की जमीन को ऑनलाइन करने के लिए स्वामित्व योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत खतौनियों की तरह से घरौनियां बनाई जा रही हैं। योजना को सफल बनाने को पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। जनपद बिजनौर में अब तक 1131 गांवों का ड्रोन फ्लाइंग सर्वे कर गांवों के नक्शों को तैयार करके सर्वे आफ इंडिया को भेजा जा चुका है। इनमें से अब तक जिले में करीब 728 गांवों की घरौनियों को ऑनलाइन तैयार कर राजस्व विभाग द्वारा बांटा जा रहा है।
धामपुर तहसील के 221 गांवों में बांटी जा चुकी है घरौनियां
एसडीएम धीरेंद्र सिंह व रजिस्ट्रार कानूनगो सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 900 है। इनमें से अधिसूचित गांव 823 हैं। इन गांवों में से सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से स्वामित्व योजना के तहत 551 गांवों को ड्रोन फ्लाइंग सर्वे के लिए चुना गया था। राजस्व विभाग की ओर से इन सभी 551 गावों का ड्रोन फ्लाइंग सर्वे पूरा हो गया है। 390 गांवों के मानचित्र प्रथम तैयार कर सर्वे आफ इंडिया को भेजे गए थे। इनमें से 33 मानचित्रों में त्रुटि पाई गई। जिनको ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। 357 गांवों में से 221 गांवों के लोगों को ऑनलाइन घरौनियों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
घरौनियों में मकानों का सीमांकन भी दर्ज : एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि जिन गांवों में घरौनियां ऑनलाइन हो गई हैं, अब उन गांवों के ग्रामीण अपने घर, प्लॉट, मकान, दुकान, रास्ते आदि को विभाग की वेबसाइट को खोलकर ऑनलाइन देख सकते हैं। बड़ी बात यह है कि जैसे खेती की जमीन की खतौनियों में सीमांकन होता है। ठीक वैसे ही घरौनियों में मकानों का सीमांकन दर्ज है। यदि किसी परिवार में दो या दो से अधिक हिस्सेदार हैं तो उनकी डिटेल भी दर्शाई गई है।