फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Overbridge construction picks up pace, five pillars ready, 17 left

Bijnor News: ओवरब्रिज निर्माण ने पकड़ी तेजी, पांच पिलर तैयार, 17 बाकी

Fri, 20 Oct 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Overbridge construction picks up pace, five pillars ready, 17 left
कोतवाली देहात में ओवरब्रिज के लिए किया गया पीलर का निर्माण।
-पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात में चल रहा है निर्माण
विज्ञापन

-750 मीटर का होगा सबसे लंबा ओवरब्रिज
-साल 2024 में बनकर तैयार होने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। भले ही नेशनल हाईवे का काम कछुआ चाल से चल रहा है, लेकिन ओवर ब्रिज के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात में बनाए जा रहे ओवरब्रिज के पांच पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। इस ब्रिज में कुल 22 पिलर बनाए जाएंगे। 750 मीटर लंबाई के साथ यह सबसे बड़ा ओवरब्रिज होगा।

कोतवाली देहात में 200 मीटर लंबा ओवरब्रिज प्रस्तावित था। मगर, दुकानदारों के विरोध के चलते इसके डिजाइन में फेरबदल किया गया। डिजाइन में फेरबदल होने की प्रक्रिया के चलते इसका निर्माण देरी से चालू हुआ। आखिरकार दो सौ मीटर से बढ़ाकर इसकी लंबाई 750 मीटर कर दी गई। ऐसे में पूरे कस्बे से ऊपर ही हाईवे होकर निकल जाएगा। अब इसके निर्माण ने तेजी पकड़ ली है, पांच पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। कुल 22 पिलर बनाए जाएंगे। निर्माण कंपनी मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने का दावा कर रही है, हालांकि साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



बाईपास से जुड़ जाएंगे दोनों हाईवे
कोतवाली मार्ग को पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे में शामिल करने के बाद सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस सड़क को मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जा रहा है। यह बाईपास बिजनौर नजीबाबाद मार्ग में पैदा के पास से शुरू होकर कोतवाली मार्ग पर वीकेआईटी कॉलेज के पास निकल रहा है। बाईपास का भी 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक अंडरपास कर दिया गया चालू
इस मार्ग में चार अंडरपास भी बनाए गए हैं। इनमें पीली चौकी के अंडरपास को चालू कर दिया गया है जबकि महेश्वरी जट, बरुकी और वीकेआईटी के पास वाला अंडरपास सड़क से जुड़ना बाकी रह गया है। फिलहाल नहरों, छोइया नदी और बान नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है जोकि गर्डर स्तर तक हो चुका है।


तय सीमा में पूरा नहीं हो पाया काम
दो साल पहले हाईवे का निर्माण चालू कर दिया गया था। अब मई 2023 में इसे पूरा कर लिया जाना था लेकिन इस परियोजना के पूरी होने में देरी हो चुकी है। 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमेें अभी तक केवल 14 किलोमीटर लंबी सड़क ही बन सकी है। हालांकि निर्माण के दौरान लोगों का काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। क्योंकि जगह जगह मिट्टी होने की वजह से उड़ती धूल लोगों को परेशान करती है।



कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज के पांच पिलर तैयार हो चुके हैं। अगले साल इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बान नदी के पुल पर अगले सप्ताह स्लैब डालने का काम चालू हो जाएगा। बाकी पुलों पर दीपावली तक गर्डर रखे जाएंगे। - अरुण शुक्ला, इंजीनियर निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed