{"_id":"6aea3496bdb6fd8e9200851a","slug":"over-150-officers-and-employees-will-celebrate-diwali-with-the-poor-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-194631-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गरीबों के साथ दीपावली मनाएंगे 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गरीबों के साथ दीपावली मनाएंगे 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन
सतीश शर्मा
धामपुर। दीपावली की जगमगाहट इस बार सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समाज के उन परिवारों के बीच भी खुशियों की रोशनी पहुंचाएंगे, जिनके घर आर्थिक तंगी के चलते त्योहार की रौनक फीकी पड़ जाती है। धामपुर में राजस्व विभाग के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इस बार गरीब, मजदूर, विधवा और वंचित परिवारों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे।
तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि समाज में ऐसे भी अनेक परिवार हैं, जिनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना ही बड़ी चुनौती होती है। ऐसे परिवारों के लिए दीपावली की खुशियां कई बार आर्थिक मजबूरियों के बीच सिमटकर रह जाती हैं। विभाग के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने क्षेत्र में शामिल लगभग 929 गांवों में करीब 500 से अधिक जरूरतमंदों के साथ दीपावली मनाने की पहल की है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गरीब मजदूरों, बेसहारा विधवाओं और समाज के वंचित वर्ग के परिवारों तक पहुंचकर उन्हें मिठाई वितरित करेंगे। प्रयास रहेगा कि कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को त्योहार की खुशियों से अलग महसूस न करे।
अन्य लोगों को भी मिलेगी आगे जाकर सेवा करने की प्रेरणा
इस पहल की खास बात यह है कि बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक रूप से भागीदारी करेंगे। सरकारी दायित्वों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वे जरूरतमंदों के बीच पहुंचेंगे और उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटेंगे। इससे समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
दूसरों के जीवन में खुशियां बांटना ही है दीपावली की असली चमक
अधिकारियों का कहना है कि विभाग की इस पहल से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि दीपावली की असली चमक महंगे उपहारों और सजावट में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने में है। यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति किसी एक जरूरतमंद परिवार की दिवाली खुशहाल बनाने का संकल्प ले तो त्योहार की रोशनी हर घर तक पहुंच सकती है।