फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outrage over killing of priests in Bangladesh

बांग्लादेश में पुजारियों की हत्या से आक्रोश

Sat, 02 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Outrage over killing of priests in Bangladesh
बिजनौर में धम्म चेतना यात्रा का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धर्म जागरण व समाज में समरसता के लिए निकाली जा रही धम्म चेतना यात्रा का नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। उधर, बसपा कार्यकर्ताओं ने धम्म चेतना कार्यक्रम को फ्लॉप बताया है। चंद्रपाल सिंह रवि के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिंह व ओमवती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

शनिवार को धम्म चेतना यात्रा का नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पूर्व सांसद व संघ नायक भदंत डॉ. धम्मवीरियों  ने पत्रकार से वार्ता में बांग्लादेश में हो रही पुजारियों की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि वहां हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर बांग्लादेशियों को देश में नहीं आने दिया जाएगा। देश को मजबूत बनाने के लिए, भाईचारे की उत्पत्ति के लिए देशवासियों को सोचना होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा में छात्र छात्राओं को जापानी संस्थाओं द्वारा दी जा रही टेक्निकल एजुकेशन से सुंदर भारत का निर्माण होगा। उन्होंने ये भी बताया कि यात्रा में उनके साथ 80 भिक्षु है। यात्रा का मकसद देश में धर्म का प्रचार प्रसार व समाज में सामाजिक समरसता फैलाना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश यात्रा प्रभारी मुनेश्वर नीमि, पूर्व राज्यमंत्री ओमवती, आरके सिंह, कांता कर्दम, नीरज शर्मा, डा. वीरबल सिंह, डा. नवनीत गर्ग, हरजेंद्र कौर, सीताराम राणा, रंजीत चौधरी, जितेंद्र चौधरी जीत्तू व जितेंद्र राणा आदि रहे। वहीं. किरतपुर में  महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार हेतु अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ द्वारा निकाली जा रही धम्म चेतना यात्रा के शनिवार को मोहल्ला अंबेडकरनगर स्थित रविदास धर्मशाला में पहुंचने पर बौद्ध धर्म के अनेक अनुयायियों व भाजपाइयों ने भारी वर्षा के बीच जोरदार स्वागत किया। धम्म चेतना यात्रा का भाजपा नगर अध्यक्ष संजय चौहान, महामंत्री रामपाल पेंटर, सोनी वर्मा, अनूप रस्तोगी, तूफान सिंह, सुभाष शर्मा, गौरव पाराशर, अखिलेश कुमार, डा. हरभजन सिंह भारती, डा.राधेश्याम, रामपाल प्रजापति सहित अनेक भाजपाइयों व बौद्ध धर्म अनुयायियों ने जोरदार स्वागत किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने धम्म चेतना कार्यक्रम को फ्लॉप बताया है। चंद्रपाल सिंह रवि के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिंह व ओमवती के खिलाफ नारेबाजी की और बहन मायावती जिंदा के नारे लगाए। हरस्वरूप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सोमी सिंह, पाले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed