फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outrage over death of newborn in nursing home

Bijnor News: नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा

Sun, 04 Jan 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Outrage over death of newborn in nursing home
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन रोड एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही से प्रसव कराने से नवजात की मौत होने के बाद कहकर हंगामा किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित फरहत नर्सिंग होम में एहतेशाम ने अपनी पत्नी आफरीन को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। गोल्डन मार्केट निवासी कारोबारी सलीम अहमद की पुत्रवधू को शनिवार की शाम सामान्य प्रसव से पुत्र ने जन्म लिया। जन्म लेते ही नवजात की मौत हो गई। खबर सुनकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि महिला चिकित्सक ने सब कुछ सामान्य होने के बात कहकर प्रसव कराया। प्रसव कराते समय हुई लापरवाही से नवजात की दम घुटने से मौत हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर देर शाम क्षेत्र के कारोबारी और परिचित अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं चिकित्सक फरहत जहां का कहना था कि महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। सामान्य ब्लड प्रेशर होने पर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद नवजात को सांस लेने में अचानक दिक्कत आई। उन्होंने प्रसव में लापरवाही से मौत होने से इनकार किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राहुल सिंह, चौकी प्रभारी सौरभ सिंह अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed