{"_id":"578687944f1c1b1b0813f229","slug":"outrage-against-the-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार के खिलाफ आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार के खिलाफ आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपा की धरना सभा को संबोधित करते राजीव अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक सीओ को सौंपा।
वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक, राजीव अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, संदीप तायल, अजय माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व विधायक डॉ.इंद्रदेव सिंह ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जमकर कोसा। भाजपा कार्यकर्ताओं का थाना घेराव का कार्यक्रम था। हालांकि धरने के बाद भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक सीओ को सौंपा।
ज्ञापन में भूमाफिया द्वारा सरकारी संरक्षण में सरेआम सरकारी तथा अन्य संपत्ति पर निरंतर अवैध कब्जा करने, गरीब, असहाय, दलित व कमजोर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न होने पर उनकी ओर से रिपोर्ट न लिखने, नजीबाबाद में पुलिस व सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार होने पर नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पर हमले की घटनाएं बढ़ने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने, सपा नेताओं द्वारा सरकारी संरक्षण में अवैध खनन कराने, छात्राओं और युवतियों को मनचले युवकों द्वारा परेशान करने के बावजूद पुलिस द्वारा सख्त कदम न उठाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। प्रदर्शनकारियों में राजन टंडन, पंकज शर्मा, मुकुल रंजन, कुमुद कुमार आदि रहे।