फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outrage against the lathi charge on teachers

शिक्षकों पर लाठीचार्ज से आक्रोश भड़का

Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Outrage against the lathi charge on teachers
धामपुर आरएसएम इंटर कालेज में धरने पर बैठे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में लखनऊ में बुधवार को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों पर की गई पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की गई। लाठीचार्ज में शिक्षक की मौत से अध्यापकों में उबाल है। कई शिक्षक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को अभी तक पुरानी और नई पेंशन व्यवस्था से नहीं जोड़ा जा सका है। बुधवार को लखनऊ में पुरानी पेंशन व्यवस्था की मांग कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज से एक शिक्षक की मौत हो गई तथा कई शिक्षक घायल हो गए। इस घटना से जिले के शिक्षकों में आक्रोश है। कई शिक्षक  संगठनों ने घटना की निंदा की है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर  प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, जिला मंत्री दुष्यंत कुमार ने बताया कि नौ दिसंबर  को जिले के शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।  उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षक तालाबंदी करेंगे। दूसरी ओर, उप्र  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व जिला महामंत्री प्रशांत चौधरी ने लाठीचार्ज की निंदा की। शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर  शिक्षकों के प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे। उधर, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के  संयोजक चंद्रहास के मुताबिक लखनऊ में हुए लाठीचार्ज में आरएसपी इंटर कॉलेज  स्योहारा के शिक्षक प्रदीप कुमार साहिल को भी चोट आई है। उन्होंने मृतक  शिक्षक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिलाने तथा आश्रित के रूप में  नियुक्ति की मांग की है। उप्र प्रधानाचार्य परिषद की आरजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की  है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. आर के त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  हीरा लाल शर्मा, नरेश कुमार, कमलेश त्यागी, कमलवीर सिंह आदि ने विचार रखे।  दूसरी ओर, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के संगठन मंत्री नौबहार सिंह ने  बताया कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक टाउन हाल पर एकत्रित होकर लखनऊ में हुए  लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed