{"_id":"5d94f4778ebc3e01586f0617","slug":"outbreak-of-fever-in-bhaguwala-jalalabad-and-nangalsoti-nazibabad-news-mrt4464925182","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला, जलालाबाद व नांगलसोती में बुखार को प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला, जलालाबाद व नांगलसोती में बुखार को प्रकोप
विज्ञापन
भागूवाला। गांव भागूवाला क्षेत्र के कई गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। कई ग्रामवासियों के बुखार से पीड़ित है। ग्रामवासियों ने एसडीएम से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की।
भागूवाला क्षेत्र के गांव काशीरामपुर, श्यामीवाला, सबलगढ़, राजगढ़ में कई लोग बुखार से पीड़ित है। सरस्वती, मीनाक्षी, सोनम, आदित्य, अंकित, पीयूष, शोभा, यशोदा आदि बुखार पीड़ितों का कहना है कि क्षेत्र में एक मात्र पीएचसी है। यहां कभी दवाई तो कभी चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें प्राइवेट चिकित्सकों से महंगा इलाज करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने एसडीएम से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। उधर, जलालाबाद क्षेत्र के गांव किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला में बुखार से पीड़ितों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। प्राइवेट चिकित्सक के चक्कर काटते-काटते मरीज और तीमारदार परेशान हैं। ग्राम प्रधान नासिर, ग्रामवासियों फुरकान, दिलावर, गुफरान अहमद, नजराना, सलमा, अंजुम ने एसडीएम से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
मरीजों के ब्लड की जांच की
नांगलसोती। नांगलसोती के गांव सुंगरपुर बेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर आयोजित हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगलसोती के प्रभारी के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों के ब्लड के सैंपल लिए। इस अवसर पर 132 मरीजों ने अपना ब्लड जांच के लिए दिया। फार्मेसिस्ट रवि प्रताप सिंह, विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी जाएगी।