फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outbreak of fever continues, one dead

बुखार का प्रकोप जारी, एक की मौत

Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever continues, one dead
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : ????
बुखार का प्रकोप जारी, एक की मौत
विज्ञापन

मंडावर। मोहल्ला कस्साबान निवासी शमसाद की 17 वर्षीय पुत्री सादिया की रविवार देर रात बुखार से मौत हो गई। मृतका के पिता शमसाद ने बताया कि चार दिन पहले सादिया को बुखार आया था। पहले दिन तो कस्बे के ही निजी चिकित्सक से दवाई लेकिन आराम नहीं मिलने पर 12 अक्तूबर को बिजनौर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। दो दिन पहले भी बुखार ने दो लोगों की जान ले ली थी। तीन दिन में तीन मौतों से क्षेत्र में मातम पसरा है। क्षेत्र के कई गांव बुखार से तप रहे हैं। अस्पताल डेेेंगू, मलेरिया और वायरल के मरीजों से भरे पड़े हैं। बुखार से जनपद में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन संचारी रोगों की रोकथाम के लिए तैयारी को लेकर कई दावे कर चुका है। प्रशासन की ओर से बुखार की जांच एवं रोकथाम के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं लेकिन मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग बुखार पर काबू पाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed