फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outbreak of cold wave continues in Bijnor district

बिजनौर जनपद में शीतलहर का प्रकोप जारी

Wed, 20 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold wave continues in Bijnor district
जनपद में शीत लहर का प्रकोप जारी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर लगभग 12 बजे निकली तेज धूप के बाद लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली। पिछले तीन दिन से सुबह से ही निकली धूप गलन भरी ठंड से राहत दिला रही है। सुबह और शाम ठंड अधिक रहती है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर लगभग 12 बजे तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके बाद पूरे दिन चटख धूप निकली तो सर्दी से राहत मिली। जनपद में रोजाना शीतलहर का प्रकोप जारी है, लेकिन पिछले लगभग तीन दिन से आधे दिन से चटख धूप निकलने पर ठंड का अहसास कम हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के फिजीशियन डा.पंकज त्यागी ने बताया कि वर्तमान में लोगों में सामान्य वायरल चल रहा है। ऐसे में नजला, खांसी, जुकाम, सिर में दर्द, गले में खराश, टांसिल, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में थकान आदि के मरीज अधिक हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में गर्म कपड़े पहनने में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। शरीर को कम से कम एक से दो घंटे तक धूप अवश्य लें। ऐसा करने पर विटामिन डी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम अनुसंधान केंद्र नगीना के प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार बुधवार को जनपद का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 97 प्रतिशत रही और दोपहर में यह घटकर 86 फीसदी पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed