फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Our right to vote'

‘मतदान करना हमारा अधिकार’

Tue, 16 Apr 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 16 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Our right to vote'
हल्दौर में राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज में मतदान करने और कराने की शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में  लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में संसदीय सुरक्षित सीट नगीना पर 18 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के प्रति लोगों में जहां जागरूकता बढ़ी है, वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में उत्साह है। अमर उजाला की टीम ने ‘मतदान करना क्यों जरूरी है’ विषय पर लोगों की राय जानी।
विज्ञापन

नजीबाबाद के रमा जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता का कहना है कि मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हम अपने मत के द्वारा ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिनिधि का चयन करते हैं। मजबूत लोकतंत्र और स्थायी सरकार के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें प्रथम चरण के मतदान से भी अधिक उत्साह के साथ द्वितीय चरण में मतदान करना होगा। अधिवक्ता संजीव माहेश्वरी का कहना है कि मतदान करना हमारा संवैधानिक व नैतिक अधिकार है। वोट करने से सुदृढ़ सरकार बनती है। उन्होंने विकास को लक्ष्य मानकर सही प्रत्याशी चुनने और मतदान अवश्य करने की बात कही।
विज्ञापन

किसान हरप्रीत सिंह संधु का कहना है कि संविधान ने हमें अनेक अधिकार दिए ,उनमें मतदान का भी हमें अपना अधिकार है, हमें अधिकारों को जीवित रखने और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए मतदान करना जरूरी है। छात्रा अनुशिखा व चक्षु का कहना है कि लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने के प्रति उनमें उत्साह है। उन्हें मतदान करके पहली बार प्रत्याशी चुनने का मौका मिल रहा है। मतदान का प्रयोग कर युवा भी क्षेत्र के विकास के लिए अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने में विशेष भूमिका अदा करेंगे और दूसरे लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर के राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सोमवार को इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं व समस्त स्टाफ को लोकसभा चुनाव में मतदान की शपथ दिलाई। जिला क्रिएटिव टीम के सदस्य ज्ञान सिंह ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने-अपने गांव और अपने आसपास सभी मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। गोपाल रंजन सिंह, जयपाल सिंह, नीरज कुमार, प्रवेश कुमार, प्रवेंद्र सिंह, प्रमोद चौहान, नरदेव सिंह, संजय सिंह, श्रद्धा मिश्रा, नूतन राजपूत, सरिता चौहान, प्रतिभा राजपूत, शकील अहमद, मोहम्मद वाजिद, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed