{"_id":"645006be27068bb3fb02bc04","slug":"our-candidates-are-contesting-on-90-percent-seats-for-councilor-posts-bhupendra-chowdhary-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-2532-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पदों की 90 प्रतिशत सीटों पर \nलड़ रहे हमारे प्रत्याशी : भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पदों की 90 प्रतिशत सीटों पर लड़ रहे हमारे प्रत्याशी : भूपेंद्र चौधरी
Tue, 02 May 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- रूठों को मना लिया, प्रदेश में सबसे ज्यादा सीट जीतेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने सभासद पदों के लिए भी 90 प्रतिशत सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस को 20 प्रतिशत प्रत्याशी भी नहीं मिले हैं। हम नगर पालिका और नगर निगम में प्रदेश में सबसे ज्यादा सीट जीतेंगे। टिकट बंटवारे को लेकर पनपी नाराजगी पर कहा कि रूठों को मना लिया गया है, सभी मिलकर चुनाव लड़ा रहे हैं।
सोमवार की शाम भूपेद्र चौधरी ने किरतपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने चेयरमैन पदों के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर पनपी गुटबंदी और नाराजगी पर उनका कहना है कि पार्टी परिवार की तरह है। सभी कार्यकर्ता राजनीतिक और सामाजिक परिस्थतियों को जोड़कर टिकट की उम्मीद करते हैं। जिन्होंने इस्तीफा दिया था, वे अब कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। अब कोई नाराज नहीं है। सभी मिलकर पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे हैं।