फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   OT test done of 11 tube wells in the city

शहर में 11 नलकूपों का किया गया ओटी टेस्ट

Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
OT test done of 11 tube wells in the city
शहर में 11 नलकूपों का किया गया ओटी टेस्ट
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के बाद सरकारी नलकूपों का ओटी टेस्ट किया गया। टीम ने शहर भर से 11 नलकूपों से पेयजल के नमूने लिए हैं। सभी नमूने की जांच में क्लोरीन की मात्रा ठीक पाई गए हैं। डीएम ऑफिस के नलकूप का भी नमूना लिया गया, जो दूसरी बार में ठीक पाया गया।

बुधवार को टीम ने शहर में जगह-जगह से 11 नमूने लिए। जिसमें सभी नमूने ठीक पाए गए हैं। इन नमूनों में क्लोरीन की मात्रा ठीक पाई गई है। इससे पहले सात अप्रैल को 10 जगहों से पानी के नमूने लिए गए थे। जहां सभी नमूने फेल आए थे। इसके बाद अब दोबारा जांच हुई तो सभी नलकूपों के पेयजल के नमूने ठीक आए हैं। डीएम ऑफिस, नुमाइश ग्राउंड पर स्थित तीन नलकूप, वॉटर वर्क कैंपस, कोतवाली शहर, रामलीला ग्राउंड, कांशीराम कॉलोनी, खात्रियान, पीपीसी बिजनौर और चांदपुर की चुंगी से नलकूपों से पेयजल के नमूने लिए गए। जिनमें क्लोरीन की मात्रा ठीक पाई गई है। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह, जिला इपिडेम्योलोजिस्ट सैय्यद शाकिर अली, सहायक मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र और सजीदूर्रहमान मौजूद रहे। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को 10 नलकूपों का ओटी टेस्ट किया गया था। जिसमें सभी नमूने फेल आए थे। इसके बाद अब फिर से इन्हीं नलकूपों का ओटी टेस्ट किया गया। जिसमें पेयजल के नमूने ठीक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed