फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Organization of inter college kabaddi competition

Bijnor News: अंतर महाविद्यालय कबड़डी प्रतियोगिता में चांदपुर की टीम ने मारी बाजी

Mon, 05 Dec 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Organization of inter college kabaddi competition
अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर की टीम ने विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा की टीम को 31-29 से पराजित किया।
महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना ने किया। प्रतियोगिता में वर्धमान कालेज बिजनौर, बरेली कालेज बरेली, एसएम कालेज चंदौसी, विवेकानंद महाविद्यालय दरबाडा, भागीरथी देवी कालेज धनौरा, मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी, आरएसएम कॉलेज धामपुर, गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में आरएसएम कॉलेज धामपुर ने मॉडल पब्लिक एजूकेशन कालेज चंदौसी को हराया। वर्धमान कालेज बिजनौर व विवेकानंद महाविद्यालय दरबाडा के बीच प्रथम सेमीफाइनल मैच में दरबाड़ा की टीम विजयी रही। द्वितीय सेमीफाइनल गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर की टीम ने भागीरथी देवी महाविद्यालय धनौरा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर व विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के बीच हुए फाइनल मैच में चांदपुर की टीम ने विवेकानंद की टीम को 31- 29 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षक डॉ. सोमपाल सिंह, आयोजन सचिव डॉ. अशोक कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का चयन किया। टीम छह दिसंबर को एमडीयू रोहतक में होने वाले अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। निर्णायक मंडल में हेमंत कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, शुभम चौधरी आदि रहे। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व नेशनल खिलाड़ी मनोज कुमार व विकल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed