फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Organization and entrepreneurs face to face regarding demonstration on factory

बिजनौर: फैक्टरी पर प्रदर्शन को लेकर संगठन और उद्यमी आमने सामने

Sat, 04 Feb 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Organization and entrepreneurs face to face regarding demonstration on factory
- मंगला प्लाईवुड फैक्टरी पर किया गया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- उद्यमियों ने प्रेस वार्ता कर संगठन पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगला प्लाईवुड फैक्टरी पर शनिवार को धरना प्रदर्शन हुआ। जिसे लेकर भाकियू चढूनी के नेता और उद्यमी सामने सामने आ गए हैं। उधर धरना चला तो इधर उद्यमियों ने प्रेसवार्ता कर संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में उद्यमियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
शनिवार को भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष छतर सिंह के नेतृत्व में नगीना मार्ग स्थित मंगला प्लाईवुड पर धरना प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इस धरने में फैक्टरी को लकड़ी आपूर्ति करने वाले ठेकेदार शामिल रहे। जोकि लकड़ी के भुगतान संबंधी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल रहे। हालांकि भाकियू चढ़ूनी के अन्य पदाधिकारियों ने इस धरना प्रदर्शन से अपना पल्ला झाड़ लिया। धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारी लकड़ी खरीद का भुगतान शीघ्र करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उधर धरना प्रदर्शन चालू होते ही फैक्टरी स्वामी राम दर्शन अग्रवाल और अन्य उद्यमी डीएम से मिले और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रेस वार्ता की। व्यापारी नेता विकास कुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसे ही धरना प्रदर्शन होते रहेंगे तो निवेशक कैसे निवेश करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों द्वारा फैक्टरी पर लकड़ी लेकर आने वाले लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। फैक्टरी के कर्मचारियों से मारपीट के साथ ही अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने की बात कही। कहा कि कुछ समय पहले भी मोहित पेपर मिल, मोहिता पेट्रोकेमिकल, विवेक कॉलेज और बिलाई चीनी मिल पर भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। आईआईए के अध्यक्ष सौरभ माथुर, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नवनीत जैन, शैकीं जैन, विनय अग्रवाल, राम दर्शन अग्रवाल, राजीव लोचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed