फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Organic food items will be used in government offices: DM

सरकारी कार्यालयों में जैविक खाद्य पदार्थों का होगा उपयोग:डीएम

Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Organic food items will be used in government offices: DM
सरकारी कार्यालयों में जैविक खाद्य पदार्थों का होगा उपयोग:डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश कृषि विविधिकरण द्वारा संचालित नमामि गंगे बीओएफसी परियोजना के अंतर्गत जैविक कृषि कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने जैविक खेती से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। जैविक खेती करने से तीन साल तक फसल की पैदावार में गिरावट आती है लेकिन बाद में मृदा स्वास्थ्य में सुधार होने से उत्पादन पहले की तरह होने लगता है। सरकारी कर्मचारियों व अफसरों को भी जैविक उत्पाद बाजार मूल्य से दस से 15 प्रतिशत अधिक दर पर खरीदने के लिए कहा जाएगा। डीएम ने कहा कि गोशालों का गोबर उचित मूल्य पर किसानों को दिलाया जाए ताकि किसान खेतों में इसका प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज सभी परिवार जहरमुक्त जैविक खाद्य पदार्थ खाना चाहते हैं। कहा कि अन्य सरकारी भवनों में भी जैविक उत्पाद को प्राथमिकता दी जाएगी। एसपी ने पुलिस लाइन में संचालित मैस में गंगा किनारे होने वाली जैविक फसल का प्रयोग कराने की बात कही। उपकृषि निदेशक ने किसानों का हर संभव सहयोग करने की बात कही। बैठक में सीडीओ केपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीवीओ डा.बिजेंद्र सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed