{"_id":"621a6c83e911c701964d4c03","slug":"ordinary-class-passengers-will-be-able-to-take-rail-tickets-through-paytm-nazibabad-news-mrt5784891182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने शुरू की टिकट वितरण की नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने शुरू की टिकट वितरण की नई व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम के माध्यम से साधारण श्रेणी के यात्री ले सकेंगे रेल टिकट
नजीबाबाद। रेल यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के यात्रियों को अब एटीवीएम मशीन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। बिना कार्ड के विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध एटीवीएम मशीन से यात्री पेटीएम और भीम एप के माध्यम से साधारण श्रेणी का टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
रेलवे ने नई व्यवस्था के तहत साधारण श्रेणी के यात्रियों को एटीवीएम कार्ड के बिना टिकट उपलब्ध कराने की 24 फरवरी से सुविधा उपलब्ध कराई है। यात्री अब पेटीएम और भीम एप के माध्यम से स्वयं एटीवीएम मशीन से कार्ड बना सकेंगे। उधर, टिकट खिड़की से भी यात्री पूर्व की भांति साधारण श्रेणी के टिकट प्राप्त कर सकेंगे। नजीबाबाद स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि पेटीएम आदि के माध्यम से टिकट प्राप्त करने के लिए रेलवे की ओर से यात्रियों को मशीन संचालन की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि रेलवे ने साधारण श्रेणी के यात्रियों को ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाकर टिकट प्राप्त करने की सभी स्टेशनों को सुविधा उपलब्ध कराई है। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर तीन, बिजनौर और नगीना रेलवे स्टेशन पर एक-एक एटीवीएम लगी हैं। मशीन संचालन के लिए सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को फैसिलेटर के रूप में तैनात किया है। रेलवे ने यात्रियों को एटीवीएम कार्ड उपलब्ध कराए गए थे, जिससे यात्री कार्ड और फैसिलेटर के माध्यम से साधारण श्रेणी के टिकट प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे उपलब्ध होगा रेलवे टिकट
नजीबाबाद। साधारण श्रेणी का टिकट लेने के लिए यात्री को एटीवीएम मशीन पर स्टेशन का चयन करना होगा। विकल्प के रूप में कार्ड, पेटीएम और यूपीआई में से किसी एक को सलेक्ट करेंगे। पेटीएम से टिकट बनाना है तो पेटीएम सलेक्ट करने के बाद मशीन पर क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा। क्यूआर कोड के साथ संबंधित स्टेशन की टिकट धनराशि स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। यात्री को मोबाइल के माध्यम से क्यूआर कोड के जरिए धनराशि भेजते ही एटीवीएम मशीन संबंधित स्टेशन का टिकट उपलब्ध करा देगी।