फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ordinary bus service of Chandpur Roadways Depot started from Hastinapur to Amla.

Bijnor News: हस्तिनापुर से आंवला तक चांदपुर रोडवेज डिपो की साधारण बस सेवा शुरू

Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ordinary bus service of Chandpur Roadways Depot started from Hastinapur to Amla.
धामपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चांदपुर डिपो की साधारण बस सेवा हस्तिनापुर से आंवला तक के लिए मंगलवार से चालू हो गई है। अन्य बसों की तुलना में तुलना में साधारण बस में कम किराया होगा। हस्तिनापुर से आंवला तक की दूरी 205 किलोमीटर और किराया 282 रुपये प्रति यात्री है। बता दें कि धामपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर चांदपुर डिपो का भी अतिरिक्त चार्ज है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल पथरिया ने मंगलवार को धामपुर में वार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार से हस्तिनापुर से अमला तक के लिए सीधे चांदपुर डिपो की साधारण बस सेवा शुरू की गई है। चांदपुर डिपो की बस यूपी8एलएम 1154 हस्तिनापुर सवेरे 8:30 बजे पहुंचेगी। 9:00 बजे चांदपुर के लिए प्रस्थान करेगी। 9:45 बजे चांदपुर पहुंचेगी । फिर यहां से 10:10 बजे नूरपुर के लिए प्रस्थान करेगी। 10:30 नूरपुर पहुंचने के बाद 10 मिनट रूकेगी और 10:40 बजे मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी । मुरादाबाद 12:00 बजे पहुंचेगी और वहां पर आधा घंटा यात्रियों की प्रतीक्षा के बाद 12:30 रामनगर के लिए प्रस्थान करेगी। शाम को तीन बजे रामनगर पहुंचेंगी। 3.15 बजे आंवला के लिए निकलेगी। शाम को 3:30 बजे आंवला पहुंचेगी और फिर शाम 4:00 बजे से अपने मार्ग पर वापस होगी।
विज्ञापन



-हस्तिनापुर से आंवला तक प्रति यात्री किराया 282 रुपये


उन्होंने बताया कि यह साधारण बस सेवा मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार से चालू की गई है । हस्तिनापुर से आंवला तक की दूरी 205 किलोमीटर है। चांदपुर से 172, नूरपुर से 159 किलोमीटर है । उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर से आंवला तक का किराया 282 रुपये प्रति यात्री है चांदपुर से 235 और नूरपुर से प्रति यात्री किराया 218 रुपये है । उन्होंने यात्रियों से साधारण बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed