फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Orders for immediate removal of the fair held in the exhibition

नुमाइश में लगा मेला तत्काल हटाने के आदेश

Thu, 18 Nov 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Orders for immediate removal of the fair held in the exhibition
नुमाइश में लगा मेला तत्काल हटाने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदर्शनी मैदान में लगे मेले को नगर पालिका ने अवैध घोषित कर दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से दुकानदारों को मेला हटाने की चेतावनी भी जारी कर दी है। दुकान में हटाने पर होने वाले नुकसान के लिए स्वयं जिम्मेदार रहने की बात की है।

बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में दीपावली मेला लगाया गया था। यह मेला बिजनौर के रेहड़ी पटरी वालों के लिए था और केवल तीन दिन के लिए लगाया जाना था। दीपावली के समय तो यहां रेहड़ी पटरी वाले नहीं आए, लेकिन इस आड़ में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से दुकान सजवा दी। मामला उजागर हुआ तो पालिका और प्रशासन ने शुरुआत में तो इससे अनभिज्ञता जता दी, लेकिन बुधवार को नगर पालिका ईओ की ओर से प्रदर्शनी मैदान में लगी दुकानों पर नोटिस चस्पा करा दिए गए। नोटिस में कहा गया है कि यह मेला बिना पालिका की अनुमति के अवैध रूप से लगाया गया है। साथ ही नोटिस में चेतावनी भी दी गई है कि दुकानदार तत्काल प्रभाव से मेला हटा लें। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed