फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to open Pakhro-Kalagarh-Ramnagar motorway

पाखरो-कालागढ़-रामनगर मोटर मार्ग खोले जाने के आदेश जारी

Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Order to open Pakhro-Kalagarh-Ramnagar motorway
कालागढ़ से कोटद्वार मोटर मार्ग को जाने वाला रास्ता जो 2018 से आम आवागमन के लिए बंद है। - फोटो : DHAMPUR
पाखरो-कालागढ़-रामनगर मोटर मार्ग खोले जाने के आदेश जारी
विज्ञापन

कालागढ़। वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने पाखरो कालागढ़ रामनगर मोटर मार्ग को खोले जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। मार्ग से बस संचालन खोल दिए जाने से कालागढ़ से गढ़वाल व कुमायूं के लिए मार्ग की दूरी जहां कम होगी वहीं समय की भी बचत होगी।
उत्तराखंड के वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक को दिए आदेशों में कहा है कि पाखरो मोरघट्टी कालागढ़ रामनगर वन मोटरमार्ग पर जनहित में बस सेवा संचालन की अनुमति गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड को उनकी मांग पर सार्वजनिक बस सेवा के संचालन की अनुमति दी जाए। नैनीताल के उच्च न्यायालय में योजित जनहित याचिका को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन

कालागढ़ से गढ़वाल मंडल व कुमायूं मंडल के शहरों को जाने आने के लिए इस मार्ग के खुल जाने से दूरी व समय कम हो गया है। कालागढ़ से कोटद्वार व कालागढ़ से रामनगर दोनों ही 45 किमी दूर है। जबकि इस मार्ग के बंद होने के कारण यह दूरी तय करने में लगभग 130 किमी तय करनी पड़ती थी। जिस पर समय व आर्थिक खर्च दोनों ही अधिक लगता था। इसके अलावा जसपुर व कोटद्वार से पूर्व राज्य की सीमा पर बैरियर पर दूसरे राज्य से प्रवेश करने पर समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से बसों के संचालन खोले जाने पर स्थानीय भाजपाइयों ने हर्ष जताया है। मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी के अनुसार क्षेत्र के विधायक व वन मंत्री डा.हरक सिंह रावत के प्रयासों से इस समस्या का समाधान हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
कालागढ़ से कोटद्वार व रामनगर के लिए जाने वाले मोटरमार्ग पर वन विभाग ने यह कह कर रोक लगा दी थी कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों पर मार्ग को बंद किया जा रहा है।

अनुमति जारी की जाएगी
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश आने के बाद मार्ग को खोला जा रहा है। बस संचालक के अनुमति मांगने पर अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed