फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to close 123 kilns in the district

Bijnor News: बिजनौर - जिले के 123 भट्ठों को बंद करने के आदेश

Thu, 02 Mar 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Order to close 123 kilns in the district
- विनियमन शुल्क जमा न करने वालों पर कार्रवाई, 327 ईंट भट्ठे हैं पंजीकृत
विज्ञापन

- खनिज विभाग ने कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन ने जिले में 123 ईंट भट्ठों को बंद करने के आदेश दिए हैं। विनियमन शुल्क जमा न करने वाले भट्ठों पर यह कार्रवाई की गई है। इन ईंट भट्ठा स्वामियों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का विनियमन शुल्क जमा नहीं किया है। जिसको लेकर खनिज विभाग ने क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्रवाई करने का पत्र जारी कर दिया है।
जिले में 327 ईंट भट्ठे पंजीकृत हैं। ये सभी भट्ठे इस समय संचालित हैं, लेकिन इनमें से 204 ईंट भट्ठा स्वामियों ने एक अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक का विनियमन शुल्क जमा किया है। जबकि 123 ईंट भट्ठे बिना विनियमन शुल्क जमा किए ही संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में खनिज विभाग से कई लोगों ने शिकायत की। अब खनिज विभाग ने इन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। जो भी ईंट भट्ठा स्वामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का विनियमन शुल्क जमा नहीं करेगा, उसका संचालन और ईंट मिट्टी पथेर का कार्य तुंरत रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विनियमन शुल्क जमा नहीं करने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खनिज विभाग ने इन अधिकारियों को जारी किया पत्र
खनिज विभाग ने ईंट भट्ठा स्वामियों से विनियमन शुल्क जमा कराने के लिए सभी तहसीलों के उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष को ईंट भट्ठे बंद कराने का पत्र जारी किया गया है। अधिकारी निरीक्षण कर सभी संचालित ईंट भट्ठों को बंद कराएंगे। पत्र के साथ ही बंद कराए जाने वाले भट्ठों की सूची भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तहसील में कितने ईंट भट्ठे होंगे बंद
तहसील- ईंट भट्ठे
बिजनौर- 22
धामपुर- 38
चांदपुर- 38
नजीबाबाद- 16
नगीना- 9
------ वर्जन
सभी एसडीएम, सीओ को पत्र लिखा गया है और विनियमन शुल्क जमा न करने वाले भट्ठों की सूची भेजी गई है। इन भट्ठों को बंद कराया जाएगा - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed