फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order of 15.79 lakh quintals of sugar obtained from abroad

विदेशों से मिला 15.79 लाख क्विंटल चीनी का आर्डर

Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Order of 15.79 lakh quintals of sugar obtained from abroad
चीनी
बिजनौर में चीनी का स्थानीय बाजार खत्म हुआ तो विदेशों का बाजार चीनी के लिए फिर से खुलने लगा है। विदेशों से चीनी के आर्डर मिलने लगे हैं। जिले को ही करीब 15.79 लाख क्विंटल चीनी का ऑर्डर विदेशों से मिला है। जिले की चीनी मिलें विदेशों के लिए माल निर्यात कर रही हैं। चीनी का बाजार बढ़ने से भी चीनी मिलों को राहत मिली है।
विज्ञापन

चीनी का स्थानीय बाजार कुछ समय पहले तक खत्म होने लगा था। कुछ चीनी मिल विदेशों को भी चीनी निर्यात करती थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी के दाम कम होने के कारण विदेशों से ऑर्डर मिलने भी बंद हो गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे व्यवस्था सुधर रही है। पिछले साल के आखिरी में पुरानी चीनी विदेश में निर्यात करने के कुछ ऑर्डर मिले थे। चालू पेराई सत्र में भी जिले से 15.79 लाख क्विंटल चीनी विदेशों को निर्यात किए जाने का ऑर्डर मिला है। इसमें से कुछ चीनी निर्यात की जा रही व कुछ की जा चुकी है। नजीबाबाद व बरकातपुर चीनी मिल की चीनी कभी भी  विदेश नहीं गई है। नजीबाबाद चीनी मिल को 1.80 लाख व बरकातपुर चीनी मिल को 1.50 लाख क्विंटल चीनी विदेश भेजनी है।
विज्ञापन

मिलों को मिले आर्डर
चीनी मिल        मिले ऑर्डर
स्योहारा           2.70
बिजनौर          1.84
बरकातपुर        1.50
नजीबाबाद        1.80
बहादरपुर        1.65
धामपुर           6.30
नोट:आंकड़े लाख क्विंटल में हैं। ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।

इस साल बनी चीनी
चीनी मिल        चीनी उत्पादन
धामपुर              20.11
स्योहारा             18.69
बिलाई              14.92
बहादरपुर          11.90
बरकातपुर         12.95
बुंदकी             12.20
चांदपुर            6.02
बिजनौर           3.72
नजीबाबाद        5.51
कुल              106.32

मिला बड़ा ऑर्डर
विदेशों को चीनी भेजने के लिए जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिला है। बिजनौर चीनी मिल ने पिछले साल पहली बार विदेश चीनी भेजी है। मिल संचालकों की मानें तो इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी का उत्पादन कम है। इसलिए भारत को चीनी का काफी ऑर्डर विदेशों से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट भेजते हैं चीनी
चीनी मिल एजेंट के जरिये चीनी विदेश भेजती हैं। एजेंट चीनी मिल को ऑर्डर देते हैं। जिले की चीनी यहां से गुजरात जाती है। वहां से शिपिंग के जरिये चीनी को खाड़ी देशों मेें ले जाया जाता है।


रॉ शुगर जाती है विदेश
विदेशों में भारत की रॉ शुगर भेजी जाती है। इस चीनी की केमिकल से सफाई नहीं होती है। यह चीनी शुद्ध होती है। इसे खाने से कई मधुमेह आदि बीमारी के ज्यादा न बढ़ने का फायदा रहता है।

मिला बड़ा बाजार
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिले से काफी चीनी विदेश जा रही है। चीनी मिलों को अब पहले से बड़ा बाजार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed