फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order for survey of disputed structure first success: Bhriguvanshi Ashutosh Pandey

विवादित ढांचे का सर्वेक्षण का आदेश पहली सफलता : भृगुवंशी आशुतोष पांडेय

Mon, 01 Jan 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Order for survey of disputed structure first success: Bhriguvanshi Ashutosh Pandey
- रविवार को बिजनौर पहुंची हमारा कान्हा आपके आंगन यात्रा
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हमारा कान्हा आपके आंगन यात्रा रविवार को बिजनौर पहुंची। प्रेसवार्ता करते हुए कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार व सिद्धपीठ मां शाकुंभरी पीठाधीश्वर भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए विवादित ढांचे के सर्वेक्षण करना न्यायालय का आदेश हमारी पहली सफलता है। यह यात्रा जन-जन तक मन-मन तक श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर चल रही न्यायालय की कार्रवाई से अवगत करा रही है।

रविवार को चांदपुर, हल्दौर से होते हुए बिजनौर पहुंचने पर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अशोक माहेश्वरी ने लड्डू गोपाल का स्वागत किया। हमारा कान्हा आपके आंगन यात्रा गौतमबुद्धनगर से शुरू होकर बिजनौर पहुंची। अब यहां से हरिद्वार जाएगी। भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि विवादित ढांचे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ईदगाह को लेकर डाली गई याचिका की सुनवाई नौ जनवरी को है। विश्वास है कि फैसला हमारे हक में होगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि सर्वे के बाद दूसरे पक्ष के कुछ धर्मगुरुओं ने असंवैधानिक भाषाओं का इस्तेमाल किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं। हमने चुनौती को स्वीकार किया। 100 करोड़ सनातनी अब कोई भूल दोहराने वाले नहीं है। हम कुछ पुरानी भूलों से सबक भी ले चुके हैं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पांडेय, श्री कृष्ण सेना के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष डावर, राष्ट्रीय संयोजक धनंजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रामदर्शन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed