फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order for online teaching of council schools

परिषदीय स्कूलों के ऑनलाइन शिक्षण के आदेश

Wed, 14 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Order for online teaching of council schools
परिषदीय स्कूलों के ऑनलाइन शिक्षण के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही कोविड-19 के चलते परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया हो, लेकिन अब शासन ने इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक ऑनलाइन पढ़ाई कराने को निर्देश दिए हैं। मासिक शैक्षणिक पंचांग तैयार कर शिक्षक स्कूलों में कार्य करेंगे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में शैक्षणिक कार्य कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को अब बच्चों को पढ़ाने के लिए मासिक पंचांग तैयार करना होगा। शिक्षकों को प्रत्येक दिन का शिक्षण कार्य कराने के लिए कक्षा अध्यापक को विद्यालय के कम से कम पांच बच्चों के साथ दूरभाष पर वार्ता करनी होगी। दूरदर्शन पर प्रसारित ई-कंटेंट देखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक दिन बच्चों से किस विषय पर वार्ता करनी है इसका ब्योरा शिक्षकों को शिक्षक डायरी में दर्ज करना होगा। शिक्षक प्रत्येक दिन बच्चों के दो अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर बच्चों की पढ़ाई के बारे में चर्चा करेंगे । उधर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक बंसल ने शासन के निर्देश की पुष्टि करते हुए बताया कि अब शिक्षकों को ई पाठशाला के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर ठोस रणनीति विकसित करते हुए कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed