{"_id":"6164884e8ebc3ed091349dd5","slug":"order-for-investigation-by-filing-report-on-three-bijnor-news-mrt5602679141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश
बिजनौर। एसीजेएम शारिब अली ने घर में घुसकर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश थाना कोतवाली देहात पुलिस को दिया है।
अधिवक्ता मनोज ढ़ाका के अनुसार थाना कोतवाली देहात के गांव फरीदपुर मान उर्फ पमड़ावली निवासी पवन कुमार ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा है कि वे चार भाई हैं। उनके बीच दाद दिलाही जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दस फरवरी 2021 को गांव के लोगों ने फैसला किया था जिसके अनुसार चारों भाइयों को एक एक दुकान व जोत की जमीन चार हिस्सों में बांटना तय हुआ था। लेकिन उसके भाई चमन व सौ सिंह उसे व उसके भाई नर सिंह को दुकान व जमीन नहीं देना चाहते हैं। चार अगस्त 2021 को चमन, सौ सिंह, चमन का बेटा मोनू लाठी डंडों व धारदार हथियार से उसके घर में घुस आए। उसे व उसकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई। उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। 17 अगस्त को उसके बाद फिर मारपीट की गई।