{"_id":"573f4ae24f1c1b7056ac72a7","slug":"optional-subject-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक विषय नहीं मिला तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैच्छिक विषय नहीं मिला तो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 20 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
एमडीकेवी में छात्राओं के अभिभावक पहंंुचे स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि एमडीकेवी में अध्ययनरत कक्षा-11 की छात्राओं को 24 घंटे के अंदर स्वैच्छिक विषय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
परिषद के नगर मंत्री अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल एमडीकेवी की कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छात्राओं से उनकी स्वतंत्रता का अधिकार छीना जा रहा है।
कक्षा-10 में श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण करने के बावजूद कक्षा-11 की छात्राओं को वाणिज्य गणित विषय नहीं दिया जा रहा है। परिषद कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर छात्राओं को उनकी इच्छानुसार विषय न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में एबीवीपी के शहबाज, कौशल सिंह, दिग्विजय, अभिभावक राकेश शर्मा, नितीश गौड़, यशपाल सिंह, मिथलेश, राशिदा, लता आदि शामिल रहे। उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने कहा कि कक्षा-नौ और 10 में जिन छात्राओं के पास गणित विषय नहीं रहा, उन्हें कक्षा-11 में वाणिज्य गणित विषय देना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 11 के सेक्शन में कुल 60 की स्ट्रेंथ में वाणिज्य गणित में 32 और बैंकिंग में 28 छात्राओं के प्रवेश हो चुुके हैं। वाणिज्य गणित में सभी वे छात्राएं शामिल हैं, जिनके पास हाईस्कूल में गणित विषय रहा है।